Home Haryana हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री का फैसला करेगा हाईकमान...

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री का फैसला करेगा हाईकमान करेगा.. हम तो सिपाही – कुमारी शैलजा

107
0
हिसार,31 अगस्त : सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा आज हिसार में अपने निवास स्थान पर पहुंची. इस अवसर पर विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस फैसले के ऊपर हाईकमान का ठप्पा लगना जरूरी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि फिलहाल में सेटिंग सांसद हूं परंतु मेरी इच्छा जरूर है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूं।सांसद से चुनाव न लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बावरिया ने कहा कि इसके ऊपर आखिरी फैसला हाईकमान का करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान करेगा और हम तो सिपाही हैं।
जनसंख्या जनगणना जाति आधार पर होनी चाहिए
कुमारी शैलजा ने  कहा कि भाजपा सरकार से हमारी मांग है कि जनसंख्या जनगणना जाति आधार पर होनी चाहिए।कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में समीकरण यही हैं कि भाजपा की दस साल सरकार रही और अब इनकी भारी एंटी इनकंबेंसी है।भाजपा की सहयोगी पार्टी रही जजपा के खिलाफ भी एंटी इनकंबेंसी है।उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को विकल्प मान लिया है।सतेन्द्र सिंह के पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस समंदर है जिसमें सब के लिए जगह है।कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें हर पार्टी व संगठन में होती रहती हैं परन्तु जब चुनाव आता है तो सब अपने काम में लग जाते हैं।
कुछ मुद्दों की वजह से कांग्रेस छोड़कर जाना पड़ा था 
आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सतेन्द्र सिंह ने कहा कि यह मेरी घर वापसी है।मैने अपना अधिकतर राजनीतिक समय कांग्रेस के साथ बिताया है।उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों की वजह से कांग्रेस छोड़कर जाना पड़ा था, परन्तु अब पूरे प्रदेश के विकास के लिए फिर से कांग्रेस में शामिल हुआ हुं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश को बनाने का काम जिस पार्टी ने किया उसी के साथ लगकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मतभेद थे परन्तु मनभेद कभी नहीं हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here