करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनावी प्रचार प्रसार के अनेको कार्यक्रम आयोजित कियए जाने थे, लेकिन आला हाई कमान के आदेशों पर उनको अपने कार्यक्रमों को रद्द कर राज्यस्थान में कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करना पड़ा। आज सबसे पहले करनाल स्थित निर्मल कुटिया गुरु घर में मुख्यमंत्री ने माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि 75 सालो में कांग्रेस गरीबी खत्म नही कर पाई और अब गरीबों का इनपर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि गरीबो को विश्वास नरेंद्र मोदी है जो उनके लिए कार्य कर रहे है। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस मंथन में व्यस्त है। उनके प्रत्याशीयो की टिकट पर मंथन चल रहा है, लेकिन जो काम नरेंद्र मोदी ने किए है जनता को विश्वास है कि मोदी ही आएंगे ।सीएम सैनी ने कहा कि निर्मल कुटिया की सेवा देखकर गदगद हुआ हूं, ये निस्वार्थ भाव से सेवा करते है, लंगर सेवा के साथ कुटिया की तरफ से ग़रीबो की मदद करते है।







