Home Haryana कम सुनाई देने वाली समस्या से जूझ रहे मरीजों को मिलेगी निजात

कम सुनाई देने वाली समस्या से जूझ रहे मरीजों को मिलेगी निजात

150
0
करनाल, 19 दिसंबर -.जो लोग गंभीर श्रवण हानि से ग्रस्त है उन लोगों के लिए यह खबर बहुत फायदेमंद साबित होगी। कोक्लियर चिकित्सा के जरिए एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मरीज को लगाया जाता है। गंभीर श्रवण हानि वाले मरीजों को इससे सुनने में मदद मिल सकेगी। कोक्लियर इंप्लांट कोक्लियर नर्व को उत्तेजित करता है और आवाज समझने में मदद करता है।इससे कम श्रवण करने वाले व्यक्ति को सुनने में सुधार हो सकता है। लेकिन बहरे व्यक्ति की सुनने की क्षमता को वापस नहीं लाया जा सकता है।
पांच जिलों के ईएनटी सर्जनों को दिलवाएगा कोक्लियर इंप्लांट का प्रशिक्षण
करनाल नागरिक अस्पताल में कार्यरत ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर जयवर्धने ने बताया कि पहले चरण में पांच जिलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिसमें कल करनाल,कुरुक्षेत्र,अंबाला सहित अन्य जिले भी शामिल है। प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध होने के बाद सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा मुहैया हो सकेगी। प्रवक्ता नागरिक अस्पताल करनाल से डॉक्टर प्रदीप गोयल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ईएनटी विशेषज्ञों समेत ऑडियोलॉजिस्टों को कोक्लियर इंप्लांट का प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। इससे कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे मरीजों को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी को क्लियर इंप्लांट की सुविधा मिल सकेगी।डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज पंचकूला हरियाणा की ओर से यह ट्रेनिंग सेशन के प्रथम चरण में प्रदेश के 5 जिलों का चयन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here