Home Haryana HSGMC का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, महंत करमजीत सिंह बने मैनेजमेंट कमेटी...

HSGMC का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, महंत करमजीत सिंह बने मैनेजमेंट कमेटी के नए प्रधान

179
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): आखिरकार बुधवार को हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव संपन्न हो ही गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रधान पद पर लंबे समय से अपनी उम्मीदवारी बनाए रखने के लिए बलजीत सिंह दादूवाल के विरोध के कारण उनका नाम प्रधान पद के लिए नहीं चुना गया, तो बलजीत सिंह दादूवाल कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में मैनेजमेंट कमेटी की बैठक से विरोध करके बाहर निकल गए।

उन्होंने कहा कि महंत करमजीत सिंह का हरियाणा के अलग कमेटी बनाने में कोई योगदान नहीं है। इसलिए मैं इनका विरोध करता हूं। मैं इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से नहीं मिलूंगा तो वही थोड़ी देर बाद कमेटी के मेंबर दीदार सिंह नलवी भी बाहर आए। उन्होंने सीनियर मीत प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध का विरोध किया। भूपेंद्र सिंह असंध ने अभी तक SGPC मेंबर के पद से इस्तीफा नहीं दिया। इसलिए सारे मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर करूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास 18 महीने का समय है और सभी बढ़िया से बढ़िया काम किया जाएगा, जो साथी नाराज होकर गए हैं, उन सभी साथियों को मना लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here