Home Haryana अनिल विज ने अंबाला वासियों को एक और बड़ी सौगात दी (देखें...

अनिल विज ने अंबाला वासियों को एक और बड़ी सौगात दी (देखें वीडियो)

179
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला वासियों को एक और बड़ी सौगात दी। बुधवार को अनिल विज ने सिविल अस्पताल अंबाला छावनी में पीजीआई चंडीगढ़ के सहयोग से मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी का उद्घाटन किया गया। विज ने कहा कि अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल मे अब लोगों को PGI चंडीगढ़ वाली सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर PGI चंडीगढ़ से आए मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने कहा कि अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए बहुत अच्छा दिन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज अंबाला कैंट नागरिक असताल में ओपीडी को खोला गया है और पीजीआई के डॉक्टर इसमें अपना पूरा सहयोग देंगे। हर बुधवार को यहां पर पीजीआई चंडीगढ़ से डॉक्टर आया करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके चलते पीजीआई चंडीगढ़ में लोड कम होगा और वह अच्छा रिचार्ज कर पाएंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 70 साल हो गए हैं देश को आजाद हुए, अब भी अगर लोग इलाज के लिए इधर से उधर भागते रहे तो यह अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसलिए हम प्रदेश में हर जगह यह सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। 17 जगह सीटी स्कैन लगा हुआ है, आज हर जिले में हमारे डायलिसिस सेंटर हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंट की कैथ लैब में 3 साल में 11,000 स्टंट डाले जा चुके हैं और यह बहुत ही कम दाम पर केवल 54000 रुपए में डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के उन क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे, जहां पर विपक्ष के विधायक हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि हरियाणा के हर प्रदेश वासी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और यह उनका हक भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र ने खुश होकर हमें सर्वे कराने के लिए 1 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही अंबाला में ट्रॉमा सेंटर भी जल्द ही आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here