Home Crime हरियाणा में सनसनीखेज वारदात: ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया, वजह...

हरियाणा में सनसनीखेज वारदात: ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया, वजह कर देगी हैरान

177
0

कैथल (एकता): हरियाणा के कैथल जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां ससुराल पक्ष द्वारा दामाद को जिंदा जलाया गया। बता दें कि घटना कैथल के गांव शिमला की है। जहां अपनी पत्नी को उसके मायके से लेने गए दामाद पर ससुराल भड़क उठा। इतना ही उन्होंने उससे मारपीट भी की। हद तो तब हुई जब ससुराल ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जींद के गांव अमरगढ़ निवासी मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राजीव कुमार (27) शादी सकीना शिमला जिला कैथल के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। उसी परिवार में उसकी बहन साहिल कुमारी की शादी शिमला निवासी सागर के साथ हुई थी। उसकी भाभी सकीना उसके भाई राजीव के साथ परिवार से अलग होने के लिए झगड़ा करती थी। करीब दो महीने पहले सकीना राजीव के साथ झगड़ा करके अपने मायके अपने माता-पिता के पास गांव शिमला चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here