फतेहाबाद (अंकुर कपूर): फतेहाबाद में आयोजित जिला पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का कुछ सरपंचों ने विरोध किया। जवाब में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने विरोध करने वालों को सेल्फी लेने वाले लोग बताया।

पंचायत मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में ईमानदार सरपंच और पंच नहीं कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग का विरोध, पंचायती राज के कार्य ईटेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शी होंगे, सरपंचों पर भी दाग नहीं लगेंगे। मैं चाहता हूं कि गांव के विकास सिर्फ गली-नाली तक सीमित ना रहे, बल्कि गांव का चहुंमुखी विकास हो, इसलिए ई-टेंडरिंग के जरिए सरपंच पूरी ईमानदारी से पूरे 5 साल विकास कार्य करवा सकेंगे। फतेहाबाद में जिला पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जिलेभर से चुने गए जिला परिषद सदस्य ब्लॉक समिति सदस्य और गांव के पंच सरपंचों से संवाद किया।
पंचायत मंत्री जब मंच से बोलने के लिए आए तो कार्यक्रम में उपस्थित कुछ सरपंचों ने अपनी बात रखने का प्रयास करते हुए हंगामा किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए भी पंचायत मंत्री ने ई-टेंडरिंग पर खुलकर अपनी बात रखी और उनसे विकास कार्यों से लेकर सरपंचों को होने वाले फायदे बताए।







