Home Haryana करनाल में कामगार मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने किया...

करनाल में कामगार मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने किया CM के आवास का घेराव (Video)

191
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में कामगार मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने सीएम के आवास का घेराव किया। बता दें कि सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष करनाल कमेटी चौक से प्रदर्शन करते हुए प्रेम नगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी और वहीं उनको रोक लिया। वहीं बैठकर उन्होंने प्रदर्शन किया। मजदूर संघ का कहना है कि 21 अगस्त को भी हमने प्रदर्शन किया था, तब मुख्यमंत्री के ओएसडी ने हमारा ज्ञापन लिया था। साथ ही हमें आश्वासत किया था मुख्यमंत्री से बात करवाई जाएगी, लेकिन बात ना करवाने की वजह से आज हमें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं उनका कहना था कि जब तक यहां से हमें आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।

आखिरकार सीएम के ओएसडी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों की 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री से करनाल में ही मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारियों अपना ज्ञापन देने पर माने और सीएम के ओएसडी के प्रतिनिधि और ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश चोपड़ा को ज्ञापन सौंपा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह संगठन बीजेपी का ही संगठन है और कहीं ना कहीं सरकार से नाराज चल रहा है उनका कहना है कि तभी हमें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कर्मचारी नेता जंग बहादुर यादव ने बताया कि हमारी कई मांगे हैं जिसमें से सबसे बड़ी मांग मिड-डे-मील महिलाओं की मांग है, उनको वेतन पूरा नहीं मिलता काम गार को पूरा काम नहीं मिलता। इसके साथ हमारी और भी कई मांगे हैं, अब 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात होगी और उसी में सारी बातें रखी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here