पलवल,7 फरवरी – पलवल के गांव पातली खुर्द में जमीन को लेकर हुए गोलीकांड में आज ग्रामीणों ने जिला सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।वहीं वकीलों ने भी इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से नाराज होकर जिला न्यायिक परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल के सातवें दिन जिला बार के गेट पर ताला जड़ दिया और एसपी के ट्रांसफर की मांग की.
लघु सचिवालय पर ग्रामीण कर रहे विरोध प्रदर्शन
पलवल लघु सचिवालय पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि दोषी वकीलों के बार लाइसेंस रद्द किए जाए।भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। गांव पातली खुर्द में शामलात भूमि में जो फर्जी रजिस्ट्री हुई है।उसे खारिज किया जाए। गोलीबारी में जो हथियार इस्तेमाल हुए उनके लाइसेंस रद्द किए जाए। जल्द से जल्द भूमाफियाओं को गिरफ्तार किया जाए।
वक़ीलों ने जिला अदालत पर ताला जड़ा..कोर्ट के सभी काम बंद किए गए
वहीं इस मामले में पलवल के वकीलों ने अनिश्चितकालीन धरना के सातवें दिन जिला बार के गेट पर ताला जड़ दिया। वकीलों ने कहा कि पुलिस उक्त मामले में सही कार्य नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने काम बंद कर दिया है. उनका कहना है की अधिवक्ता कुलवीर तेवतिया पर मुकदमा करने के बजाय गाँव वालों पर केस कर्ज करना चाहिए था.पुलिस ने उल्टा अधिवक्ता कुलवीर तेवतिया और उनके परिवार वालों व उनके साथियों पर केस दर्ज किया है.उन्होंने तो अपने बचाव में लाइसेंस की बंदूकों से हवाई फायरिंग की थी जिसमे एसपी ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की मजबूरन हड़ताल कर पलवल अदालत का ताला लगाया गया है.







