अंबाला (अंकुर कपूर): भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर इन दिनों हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए अंबाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले में एक आरोपी महिला को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि यह महिला अंबाला के आस-पास के क्षेत्रों में भ्रूण लिंग जांच करने के काम को अंजाम देती थी। दरअसल विभाग को मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ये छापेमारी कर आरोपी महिला को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जिसके बाद पकड़ी गई आरोपी महिला को आगामी कार्रवाई के पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ बलविंदर कौर ने बताया कि सिविल सर्जन अंबाला को फोन पर सूचना मिली थी कि अंबाला के आस-पास के एरिया में एक महिला भ्रूण लिंग जांच करती है, जिसके बाद सीएमओ अंबाला ने इस महिला को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया, जिसका नेतृत्व उनके साथ डॉक्टर हितार्थ कर रहे थे।
उन्होंने जानकारी दी कि आरोपी महिला को पकड़ने के लिए उनके द्वारा भेजे गए डम्मी प्रेग्नेंट महिला से आरोपी महिला ने 11 हजार में डील की और कहा कि अगर लड़का हुआ तो में बधाई लुंगी और अगर लड़की हुई तो उसकी सफाई करवा दूंगी। जिसके बाद आरोपी महिला ने उनके द्वारा भेजी गई डम्मी प्रेग्नेंट लेडी का अल्ट्रासाउंड करवाया और वापसी में उससे 11 हजार डील का और 500 रुपए महिला से बधाई ली। महिला के गर्भ में लड़का है। जिसके बाद उनकी टीम द्वारा मौके से आरोपी महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगामी कार्यवाई में जुटी है।







