कैथल (एकता): कैथल में एक नकली सब-इंस्पेक्टर पुलिस के ह#त्थे चढ़ा। बता दें कि सीआइए वन टीम ने नकली सब इंस्पेक्टर बन लोगों पर वर्दी का रोब झाड़ने वाले एक शातिर अप+राधी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गुरजिन्द्र सिंह उर्फ नानू उर्फ गुरी निवासी हंसडेहर थाना गढी जिला जींद के तौर पर हुई है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो सब इंस्पेक्टर की वर्दी डालकर एजेंसी में अपनी कार ठीक करवाने के लिए आया हुआ था। तभी सीआइए वन में कार्यरत एसआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गाड़ी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसके बाद पुलिस ने उसे गाड़ी से उतारकर उसका नाम पता पूछा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है, जिसका आगामी पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा।







