Home Haryana हरियाणा के झज्जर के SP को एक बार फिर अनिल विज ने...

हरियाणा के झज्जर के SP को एक बार फिर अनिल विज ने लगाई जमकर लताड़, जानिए क्यों

182
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। बता दें कि अनिल विज ने एक फौजी की शिकायत पर झज्जर के एसपी को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ये फौजी LAC पर तैनात है, ये चाइना से लड़ें या सिस्टम से। दरअसल अंबाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गृह मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में पुलिस विभाग और अन्य विभाग के खिलाफ कई शिकायत करने वाले पहुंचे।

इस दौरान हिसार से एक फौजी भी पहुंचा। उसने गृहमंत्री को बताया कि वह चीन बार्डर में तैनात है। उसने एक प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था लेकिन उसके साथ डीलर ने 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस पर गृहमंत्री ने तत्काल हिसार एसपी को फोन लगाया। पहले तो उन्होंने मामले की जानकारी ली। इसके बाद फौजी की शिकायत पर झज्जर के एसपी को लताड़ लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here