पलवल : चन्द्रिका (TSN)- पलवल जिले के गांव लाडियाका के किसान इन दिनों ट्यूबवेलों की बिजली की समस्या से परेशान हैं । तमाम अधिकारीयों को शिकायत देने के बाद भी किसानों की बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा,जिससे ग्रामीणों में रोष है।
कई दर्जन ट्यूबवेल की सप्लाई ठप्प
किसानों ने इस समस्या से अवगत कराते हुए बताया की बिजली विभाग के कर्मचारी समय समय पर आकर बिजली के सर्किट को काट जाते हैं । जिससे उनके कई दर्जन ट्यूबवेल की सप्लाई ठप्प हो जाती है । हाल फ़िलहाल भी पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सर्किट काटा हुआ है जिससे ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई ठप्प पड़ी है। उन्होंने बताया की गन्ने की फसल की लेबर इन दिनों काम पर लगी हुई है साथ ही कई फसलों में सिंचाई की जरूरत है लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से न बिजली मिल रही है न पानी। साथ ही एक अन्य किसान ने कहा की करीब एक डेढ़ साल से उनका मीटर फुंका पड़ा है,जिसका वो एवरेज बिल भर रहें हैं जो ओरिजिनल बिल के मुकाबले ज्यादा है और उन्होंने इस लिखित शिकायत बिजली विभाग को दी है लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों का कहना है की किसानों को आ रही बिजली समस्याओं के बारे में कई कई बार बिजली के आला अधिकारीयों को अवगत करा दिया है लेकिन उनकी समस्या जस की तस है।







