रोहतक (एकता): किसी ने सच कहा है अगर मन में विश्वास और हौसला बुलंद हो तो किसी भी मुसीबत का सामना किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के रोहतक के गांव जिंदरान निवासी ने कर दिखाया। बता दें कि मनीष राठी ने बाइक पर स्टंट दिखाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह भारतीय सेना में हवलदार है।
2.4 किलोमीटर तक बाइक चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मीडिया सूत्रों के अनुसार मनीष ने पिछली 4 दिसंबर को बेंगलुरु में बुलेट बाइक पर स्टंट किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने ये स्टंट पिछली सीट पर बैठकर और आगे का पहिया ऊपर उठाकर 2.4 किलोमीटर तक बाइक चलाई। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है।
स्टंट करने के शौकीन मनीष भारतीय सेना में हवलदार
मनीष राठी को स्टंट करने का बहुत शौक है। वे स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में भी मोटरसाइकिल पर करतब दिखा चुके हैं। वह साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। सैन्य अधिकारियों ने 2014 में भारतीय सेना की स्टंट टीम में शामिल कर लिया।







