Home Haryana अनिल विज ने चीन और पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू पर साधा निशाना,...

अनिल विज ने चीन और पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू पर साधा निशाना, बोले- यह शेरदिल मोदी का भारत

156
0

अंबाला (अंकुर कपूर): चीन द्वारा हर ओर से भारत में घुसपैठ करने व खासकर LAC पर तनाव पैदा करता रहता है। हालांकि भारतीय सैनिक हर बार ही चीनी सैनिकों को खदेड़ देते हैं लेकिन उसके बावजूद भी चीन अपनी कोशिश जारी रखता है। इसी तरह से अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ करने के मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने चीन और पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि चीन अब फिर सीमा पर उछल कूद कर रहा है लेकिन चीन को ये संज्ञान होना चाहिए ये 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भारत नहीं बल्कि यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत है। इसलिए सावधान रहें। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रहे राजा पटेरिया ने मोदी कि हत्या का एक बयान दिया है जिसमें उन्हें पुलिस ने अरेस्ट भी किया है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पटेरिया को गिरप्तार कर लिया गया है लेकिन इसकी घटा से जांच होनी चाहिए कि इस बयान के पीछे उसकी क्या मनसा है, उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here