Home Haryana BJP प्रत्याशी के समर्थन में कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर...

BJP प्रत्याशी के समर्थन में कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने किया जगाधरी शहर में प्रचार

167
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है।इसको लेकर सभी सियासी दल प्रचार प्रसार में जी जान से जुट गए है।इसी कड़ी में अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के समर्थन में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में अनेकों जगह जन सभाएं की।कृषि मंत्री ने कहा की कांग्रेस बिखराव की ओर  बढ़ रही है, इनके बड़े बड़े नेता कांग्रेस को छोड़ कर जा रहे है।कांग्रेस केवल और केवल विरोध की नीति पर चल रही है ।कांग्रेस के पास न कोई विजन न ही कोई विचार धारा और न ही कोई योजना है ।
कृषि मंत्री  कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आज हर जगह भाजपा के पक्ष में माहौल है हर वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश है ।उन्होंने  कहा कि भले ही कांग्रेस ने हरियाणा में अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए है लेकिन कांग्रेस में निराशा का भाव है. उन्होंने कहा कि चुनाव तो कोई न कोई लड़ेगा ही लेकिन कांग्रेस में कोई उत्साह नही है। कांग्रेस चुनावी मैदान में जोर नही दिखा पाएगी।कांग्रेस का जिस प्रकार का व्यवहार है कांग्रेस हर राष्ट्र हित के मुद्दे का विरोध करती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न ही कोई विचार धारा है  और न ही कोई विजन है।कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर के नेता कांग्रेस को छोड़ कर जा रहे है।कांग्रेस को चिंतन करने की जरूरत है। राहुल गांधी के नजदीक रहे ज्योतिराज सिंधिया  ने भी कांग्रेस छोड़ दी।अब कांग्रेस क्या राहुल गांधी के पार्टी छोड़ने का इंतजार कर रही है ।सब पार्टी को छोड़कर जा रहे है। कांग्रेस के पास कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा की कोई भी योग्य व्यक्ति अगर भाजपा में आना चाहता है तो हम उसको अपना सदस्य बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here