Home Haryana कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पंजाब के तरनतारन में हुए आतंकी हमले...

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पंजाब के तरनतारन में हुए आतंकी हमले पर पंजाब सरकार को घेरा

181
0

भिवानी (अंकुर कपूर): भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तरनतारन में हुए हमले को लेकर पंजाब सरकार को फेलियर बता है। साथ ही पूरानी पेंशन बहाली व फ्री कल्चर को 95 फीसदी आबादी का हक़ मारना बताया। वहीं किसान संगठनों की सक्रियता पर भी अपनी राय रखी।

बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को भिवानी अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए देश व प्रदेश के ताज़ा राजनीतिक हालातों व मुद्दों पर अपनी राय रखी।

सबसे पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पंजाब के तरनतारन में हुए आतंकी हमले पर पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा सालों से देश विरोधी ताक़तें पंजाब को दहलाने में लगी है। पर दुर्भाग्य से पंजाब में बनी आप सरकार अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभा रही। केन्द्र सरकार देश विरोधी ताक़तों की घटनाओं से चिंतित है सतर्क है। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से राजनीति से पहले देश की सोच रखने की अपील करते हुए देश विरोधी ताक़तों को कुचलने को कहा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने और कांग्रेस की जगह लेकर भाजपा को टक्कर देने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को ख़त्म हो चुकी है। कोई ना कोई पार्टी उसकी जगह लेगी। उन्होंने कहा हर स्टेट में अलग अलग क्षेत्रिय दल है। अब आप को क्षेत्रिय माने या राष्ट्रीय, पर अभी आप को देश में फैलाव के लिए बहुत समय लगेगा। देश भर में उठ रहे पूरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर जेपी दलाल ने जवाब देते हुए कहा कि ये फ्री का कल्चर और पेंशन देश की 95 फिसदी आबादी का हक़ मारती है और विकास के बजट में कमी लाती है।

उन्होंने कहा कि अकेली पेंशन से देश नहीं चलता। इसके साथ ही एक साल बाद फिर से किसान संगठनों के सक्रिय होने पर कहा कि पंजाब में चुनाव हारने वाले संगठन हरियाणा में फिर से अवस्था फैलाना चाहते हैं। जेपी दलाल ने हरियाणा के किसानों को इनसे सावधान रहने की अपील की। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पंजाब सरकार को विफल बताते हुए कांग्रेस के ख़त्म होने की बात कही है। साथ ही OPS को एक तरह से नकारते हुए किसानों को सतर्क किया है। ऐसे में देखना होगा कि जेपी दलाल की इन दलीलों को जनता व विपक्ष कैसे लेते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here