Home Haryana BBMB में बड़ी नियुक्ति: बीएस नारा को मिला सदस्य (सिंचाई) का अतिरिक्त...

BBMB में बड़ी नियुक्ति: बीएस नारा को मिला सदस्य (सिंचाई) का अतिरिक्त प्रभार

183
0

चंडीगढ़ | केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड  में एक अहम बदलाव को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विद्युत मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए बीबीएमबी के मुख्य अभियंता बी.एस. नारा को सदस्य (सिंचाई) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह जिम्मेदारी बीएस नारा को 6 महीने के लिए, या फिर स्थायी नियुक्ति होने तक, या अगली प्रशासनिक अधिसूचना तक दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिंचाई क्षेत्र में नारा का तकनीकी अनुभव और नेतृत्व क्षमता बोर्ड के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद करेगी। इस नियुक्ति से बीबीएमबी के सिंचाई प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here