Home Haryana मनोहर लाल खट्टर की कुर्सी को रोहतक सांसद अरविंद शर्मा ने दी...

मनोहर लाल खट्टर की कुर्सी को रोहतक सांसद अरविंद शर्मा ने दी चुनौती, बोले- अगला CM ब्राह्मण समाज से हो

184
0

करनाल (अंकुर कपूर): मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रोहतक सांसद अरविंद शर्मा के बीच सियासी शह व मात का खेल अभी भी जारी है। करनाल के सेक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउंड में भगवान परशुराम महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सीएम मनोहर लाल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, सांसद संजय भाटिया मौजूद रहे।

शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होना चाहिए। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने एक आदिवासी समाज से आने वाली महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया है, उसी तरह हरियाणा में अगला मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होना चाहिए। वहीं उन्होंने परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग की।

कार्यक्रम भले ही गैर राजनीतिक हो, लेकिन विशुद्ध रूप से इसके पीछे राजनीति काम कर रही है। सीएम मनोहर लाल की कोशिश है कि ब्राह्मण समाज में जबरदस्त पैठ बनाई जाए। अभी ब्राह्मण समाज में नेता के तौर पर सांसद अरविंद शर्मा का नाम भाजपा में लिया जा रहा है। अरविंद शर्मा कई मौकों पर सीएम के सामने चुनौती भी पेश कर चुके हैं। ऐसे में सीएम खेमे की कोशिश है कि किस तरह से सांसद अरविंद शर्मा का सियासी कद छोटा किया जाए। इस कार्यक्रम के पीछे इसी तरह की सियासी सोच काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here