Home Crime MBA छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटके शव...

MBA छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटके शव को देख परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

152
0

करनाल (एकता): करनाल में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक एमबीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार छात्र पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी करता था। बता दें कि परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो कमरे के अंदर बेटे के शव लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया और मामले की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक रामनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार ने शास्त्रीनगर के नए मकान में दो दिन पहले ही आए थे। नए मकान में शिफ्ट होने के बाद काफी खुश था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने खुद को ही खत्म कर लिया। वह काफी दिनों से तनाव में था। दूसरी ओर बेटे के शव को देखते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में छोटा भाई और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here