Home Haryana डेंगू ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, डेंगू के मामले बढ़ रहे...

डेंगू ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, डेंगू के मामले बढ़ रहे लगातार

151
0

हरियाणा (अंकुर कपूर)  रेवाड़ी में भी डेंगू का खतरा अभी बरकरार है। जिलें में तेजी से डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले साल वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष अबतक 309 डेंगू मरीज सामने आ चुके है। हालाकि राहत की बात यें है कि जिलें में डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। लेकिन जिस तेजी से मामले बढ़ रहे है  वो चिंताजनक है।

बता दें कि कि वर्ष 2015 में 10 केस सामने आये थे, वर्ष 2021 में 306 डेंगू के केस दर्ज किये गए थे और साथ ही इस वर्ष अब तक 309 केस सामने आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू को लेकर लोग जागरूक हुए है। इसलिए टेस्ट ज्यादा हुए है तो केस भी ज्यादा सामने आये है. उन्होंने कहा की डेंगू की रोकथाम को लेकर जन – जन की भागेदारी जरुरी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ मच्छर पनपने वाले स्थानों पर काले तेल का छिडकाव कराया गया है और लोगों से भी अपील की गई है कि मच्छर से बचाव के लिए सावधानी बरते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here