Home Haryana मल्लिका अर्जुन के मोदी को रावण कहने पर अनिल विज किया पलटवार,...

मल्लिका अर्जुन के मोदी को रावण कहने पर अनिल विज किया पलटवार, जानें क्या कहा

186
0

हरियाणा (अंकुर कपूर)  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जबरदस्त पलटवार करते हूए कहा कि  रावण को तो श्री राम जी ने युगों पहले मार दिया था परंतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के ब्यान से लगता है कि कांग्रेस ने  अपने अंदर रावण को छुपा कर रखा हुआ है तभी उसका असर कांग्रेस में समय समय पर देखने को मिलता है। उन्होनें कहा कि अब रावण को मारने की जरुरत है। अमूमन ऐसा होता है कि इस तरह के बयान को कोई भी पार्टी उनका निजी बयान कहकर अपना पल्ला नहीं झाड़ लेती है। इसके जवाब में अनिल विज ने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठने के बाद यह उनका निजी बयान कैसे हो सकता है।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती महबूबा द्वारा दिए गए बयान पर कि जम्मू-कश्मीर को भाजपा का भारत नहीं बनने देंगे इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर तो पहले से ही भारत का था और भारत का ही रहेगा। यह तो जवाहरलाल नेहरू की गलती की वजह से कुछ समय के लिए हमारा होते हुए भी हम से अलग हो गया था। अब उस गलती को देश प्रेमी भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने उसे सुधार दिया। कश्मीर में धारा 370 को खत्म कर दिया गया है। अब जिस प्रकार से देश के बाकी राज्य हैं उसी तरीके से कश्मीर भी बन चुका है। अब मुफ्ती महबूबा को नजर आता है या नहीं आता यह उन्हें पता है। वही मुफ्ती महबूबा के बंगला खाली होने पर उन्हें हुई फ्रस्ट्रेशन का जवाब देते हुए विज ने कहा कहां कि फ्रस्ट्रेशन तो उनको हर समय रहता है जो उनके मंसूबे थे जो वह पाकिस्तानपृसत राजनीति करते आए हैं वह राजनीति अब खत्म हो चुकी है। इसलिए उनको हर समय गम रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here