Home Haryana सर्दियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में किया...

सर्दियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

178
0

हरियाणा (अंकुर कपूर) सर्दियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया है। राज्य के सभी एकल शिफ्ट और डबल शिफ्ट दोनों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है।

हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सर्दियों की वजह से 1 दिसंबर से स्कूलों का समय बदला गया है। एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह साढ़े नौ (9:30) बजे से दोपहर (3:30) बजे तक होगा। डबल शिफ्ट में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7.55 से दोपहर 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.40 से सांय 5.15 बजे तक चलेगी। यमुनानगर शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार यमुनानगर के सभी 7 खंडों के स्कूलों में इसके संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here