Home Haryana रेलवे ट्रैक पर घूमने निकले 3 दोस्तों के साथ हुई दिल दहला...

रेलवे ट्रैक पर घूमने निकले 3 दोस्तों के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना

189
0

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जहां एक ट्रेन की चपेट में आने से तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों दोस्त सोमवार देर शाम गढ़ी रेलवे ट्रैक पर घूमने के लिए निकले थे। तीनों दोस्त यूपी के रहने वाले थे।

ट्रेन क्रॉसिंग करते समय हुआ हादसा

बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब वह ट्रैक पर ट्रेन क्रॉसिंग कर रहे थे, अचानक वह चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बिजनौर के रहने वाले फैजान, जमील और एक अन्य के तौर पर हुई है। तीनों सेक्टर 37 इलाके में किराए के मकान में रहते थे। तीनों युवक सेक्टर 37 की किसी कंपनी में काम करते थे। सोमवार को 15 अगस्त की छुट्टी के दौरान रेलवे ट्रैक पर तीनों घूमने के लिए आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here