Home Crime यमुनानगर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काला राणा गैंग के घर...

यमुनानगर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काला राणा गैंग के घर NIA की Raid (Watch Video)

290
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): देशभर में जहां एनआईए की टीम ने 20 जगह पर मंगलवार को गैंगस्टरों के ठिकानों पर रेड की तो वहीं हरियाणा के यमुनानगर में काला राणा गैंग से जुड़े 2 गुर्गों के घरों पर रेड की गई। इस दौरान अभिषेक धीमान तो घर से मौका देख फरार हो गया लेकिन सिमरनजीत बावा को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई। मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम यमुनानगर पहुंची। यह सबसे पहले फरकपुर थाना क्षेत्र में NIA टीम ने लोकल पुलिस और सीआईए टीम के साथ अभिषेक धीमान के घर पर छापेमारी की, लेकिन अभिषेक धीमान घर पर ना मिलने के चलते घर की तलाशी ली गई।

करीब 1 घंटे की छापेमारी के दौरान कुछ ना मिलने पर टीम सिटी यमुनानगर पुलिस थाना के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र में सिमरनजीत बावा के घर पर पहुंची जहां सिमरनजीत बावा घर पर ही मौजूद था, उससे करीब 1 घंटे तक एनआईए की टीम ने पूछताछ की और उसके घर पर तलाशी ली। जिसके बाद एनआईए की टीम सिमरनजीत को अपने साथ ले गई हालांकि अभी तक दोनों जगह छापेमारी में क्या कुछ निकल कर सामने आया है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

बता दें कि इन दोनों ही लोगों पर यमुनानगर के पांजूपुर में पुलिस टीम पर हमला करने का भी आरोप है और दोनों कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आए थे। आपको बता दें 12 सितंबर को यमुनानगर में काला राणा के घर पर भी छापेमारी हुई थी इस दौरान NIA ने काला राणा के पिता को लोकल पुलिस के हवाले किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here