Home Entertainment सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वाइफ कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ देखने...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वाइफ कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ देखने के बाद कही ये बात

183
0

हरियाणा (एकता): कियारा आडवाणी बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हिंदी सिनेमा की एक उभरती हुई एक्‍ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘कबीर सिंह’ से सुर्खियां बटोरी जिसके बाद कियारा ने कई बड़ी फिल्मों में लीड रोल में नजर आई। हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सिनेमाघरों में 29 जून को बकरीद के दिन रिलीज हुई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कियारा आडवाणी के पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस फिल्म का रिव्यू किया। कियारा और सिद्धार्थ ने भी इसी साल शादी की है। दोनों अब अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। उन्होंने ‘सत्यप्रेम की कथा’ देखने के बाद अपनी पत्नी कियारा की खूब तारीफ की। वह उन पर फिदा हो गए। बता दें कि यह फिल्म कार्तिक और कियारा की यूनिक लव स्टोरी है। जो कि फैंस को काफी पसंद भी आई।

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पत्नी कियारा और उसकी फिल्म की खूब तारीफ की। उन्होंने कियारा की गरबा खेलने वाली फोटो पर कैप्शन लिखा, ‘खूबसूरत सोशल मैसेज के साथ एक प्यारी सी प्रेम कहानी, पूरी कास्ट के शानदार परफॉर्मेंस से लबालब, लेकिन कथा तुम मेरे दिल में हो।’ वहीं दूसरी तरफ कियारा ने भी पति सिद्धार्थ को जवाब दिया। उन्होंने कहा ‘थैंक्यू माय लव’।

गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ ने ‘शेरशाह’ में एक साथ काम किया। इस फिल्म में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। फिर दोनों ने 7 फरवरी 2023 में शादी की। कियारा आडवाणी का यह साल काफी अच्छा रहा। उनकी ‘जुग जुग जियो’ और ‘भूल भुलैया 2’ फिल्में काफी अच्छी चलीं। बता दें कि कियारा ने अपने करियर में काफी मेहनत की। उन्होंने हर फिल्म में कई रोल निभाए। उनके फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। कियारा ने अपनी खूबसूरती और क्यूटनैस से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here