Home Accident दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप-ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 5...

दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप-ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 5 की मौत-कई घायल

196
0

हिसार (एकता): हिसार में राजगढ़ से 10 किलोमीटर दूर गांव डोकवा के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा शनिवार देर रात हुआ। बता दें कि श्रद्धालुओं से भरी पिकअप-ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे 5 की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसा लापरवाही से हुआ है।


पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि स्याहड़वा गांव के 17 लोग पिकअप में सवार होकर सालासर में धोक लगाने गए थे। शनिवार रात करीब 12 बजे के करीब ये वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ में बाईपास पर राजस्थान में हरियाणा बॉर्डर से 10 किलोमीटर पीछे ट्रक के साथ टकरा गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here