Home Haryana अंबाला में रूकेंगे राहुल गांधी, अनाज मंडी में पुख्ता इंतजाम, पूरे राज्य...

अंबाला में रूकेंगे राहुल गांधी, अनाज मंडी में पुख्ता इंतजाम, पूरे राज्य की पुलिस फोर्स तैनात

179
0

अंबाला (अंकुर कपूर): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार देर शाम को अंबाला में प्रवेश करने जा रही है। यह यात्रा देर शाम अंबाला कैंट मोहरा अनाज मंडी में पहुंचेगी और यहां पर यात्रा का ठहराव होगा। इसको लेकर पूरी अनाज मंडी के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस मौके पर पूरे राज्य से पुलिस को बुलाया गया है और अनाज मंडी में तैनात कर दिया गया है। वहीं अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सुरक्षा का जायजा लिया। वह अनाज मंडी पहुंचे बारीकी से सभी इंतजामों को जांचा। इसके साथ उनके साथ अंबाला की ASP पूजा डाबला सहित अंबाला व आसपास के सभी DSP भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं वहां से उन्होंने हाईवे पर भी सुरक्षा के इंतजामों को रुक-रुक कर जांचा और वाहनों को भी चेक किया।

उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी वह कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाम को राहुल गांधी की यात्रा अंबाला में प्रवेश करेगी। चाहे वह सिक्योरिटी हो या फिर रूट डायवर्शन। हर चीज को हमने डिटेल में वॉक आउट कर लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें अंबाला से बाहर की पुलिस को भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here