Home Haryana इस खास मकसद से आज हरियाणा आएंगी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू   

इस खास मकसद से आज हरियाणा आएंगी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू   

205
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस खास मकसद से आज हरियाणा में आएंगी। जहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनका स्वागत करेंगे। वह कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर शुभारंभ करेंगी। ब्रह्मसरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देंगी और हरियाणा की एग्जीबिशन का भी अवलोकन करेंगी।

हरियाणा के परिवहन विभाग में टिकटिंग व्यवस्था और निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत करेंगी। इतना ही नहीं वह सिरसा जिले के मेडिकल कॉलेज की भी आधारशिला रखेंगी। एनआईटी के दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। इसके बाद शाम को हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ के कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here