8 दिसंबर, शाहाबाद — शाहाबाद के गांव यारा में बड़ी घटना पेश आयी है यहाँ पर एक घर में रह रहे पांच लोगो पर ह.मला हुआ है.जानकारी के अनुसार जब रात को परिवार सो रहा था तो किसी ने उनपर ह.मला कर दिया. जिसमें दम्पति की मौके पर ही मौ.त हो गयी.पुलिस ने घर से दो श.व बरमदाद किये और तीन लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजे गए! जहाँ बेटे बहु ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया अब परिवार में केवल पोता ही बचा हैं.
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र के गांव यारा में नैब सिंह, उसकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर और पोता केशव रहते थे। बीती रात को नैब सिंह पत्नी के साथ जहां घर के नीचे कमरे में सो रहे थे। वहीं बेटा-बहू और पोता ऊपर बने कमरे में थे।रविवार सुबह परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। पड़ोस के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई नहीं बोला। इस पर पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां नैब सिंह व उसकी पत्नी इमरित कौर की मौत हो चुकी थी, जबकि बेटे, बहू व पोते की सांस चल रही थी। इनको अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां बहू अमृत कौर की भी मौत हो गई। कुछ देर बाद बेटे दुष्यंत ने भी दम तोड़ तोड़ दिया।व्ही अब पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है और जल्द ही सारी घटना से पर्दा उठ जायेगा







