सोनीपत (अंकुर कपूर): हरियाणा में सोनीपत के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भयानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से फैक्ट्री में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

बता दें कि घटना रात को 3:00 बजे प्लस क्रिएशन नामक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से हुई। फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।







