Home Haryana अनिल विज ने लगाई SP को लताड़, बोले- सारे काम छोड़ आज...

अनिल विज ने लगाई SP को लताड़, बोले- सारे काम छोड़ आज ही आरोपी को करो अरेस्ट  

193
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में एजेंट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने विदेश में मारे गए व्यक्ति के शव के साथ गृह मंत्री अनिल विज के घर के बाहर दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजन गृह मंत्री अनिल विज से मिलने की बात पर अड़े थे जबकि पुलिस उनके 5 व्यक्तियों को गृह मंत्री से मिलने के लिए कह रही थी। इसी बीच पुलिस और मृतक के परिजनों में झड़प हो गई और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। हालांकि बाद में 5 परिजन गृह मंत्री से मिले तो गृह मंत्री ने उसी समय एसपी कुरुक्षेत्र को डांट लगाते हुए तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

मृतक के परिजन गृहमंत्री से मिलने उसके निवास स्थान पर पहुंचे और गृह मंत्री से पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। वहीं उन्होंने विदेश से युवक की डेड बॉडी को लाने के उनकी मदद करने के लिए शुक्रिया अदा किया। जिस पर गृह मंत्री ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि इसका सिला दिया तुमने मुझे यह ड्रामेबाजी कर कर दिखा रहे हो। उसके बाद गृह मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र एसपी को फोन लगाकर लताड़ लगाई और कहा कि काम तुम नहीं करते हो और तमाशा हमें देखना पड़ता है। सारे काम छोड़ कर इस व्यक्ति को अरेस्ट करो और मुझे आज ही यह व्यक्ति अरेस्ट चाहिए।

मृतक के परिजनो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गृह मन्त्री ने हमे आश्वशन दिया आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमारा भतीजा एजेंटों की वजह से बाहर गुजर गया था। उन्होंने कहा कि एजेंट हमें 3 महीने तक आश्वासन देते रहे कि आपका लड़का आपसे बात कर लेगा। लेकिन हमने कोशिश कर उसकी डेड बॉडी का पता लगाया और सरकार की मदद से यहां मंगाई। उसका आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड अभी भी बाहर है उन्होंने कहा कि हमें संतुष्टि होगी अगर तीसरा आरोपी भी पुलिस अरेस्ट कर लेती है।

इस मौके पर डीएसपी राम कुमार ने बताया कि एक मामला कबूतरबाजी का था, जिसमें एक व्यक्ति की विदेश में डेथ हो गई थी और वह मामला दर्ज था। उसमें दो आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन मृतक की डेड बॉडी मंत्री के निवास स्थान पर लाने की फिराक में थे लेकिन वह यहां पर नहीं ला सके। उन्होंने हाईवे पर डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया, जिसमें हमने हल्का बल प्रयोग कर जाम को खुलवाया। वहीं उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो भी उचित कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे कुछ कर्मचारियों को भी चोट लगी है। आज उनका संस्कार है और संस्कार के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here