अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज आवास के बाहर लोगों पर अंबाला पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
बता दें कि विदेश से युवक का शव लेकर परिजनों ने अंबाला-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी जब उन्होंने रोष बंद न किया तो उन्हें लाठियां बरसानी पड़ी। इसमें एक परिजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दें कि करीब 4 महीने बाद रोमानिया से सुबह दिल्ली शव आया तो परिजन सीधा अंबाला गृहमंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचे। वह मंत्री विज की कॉलोनी के बाहर सर्विस लेन पर शव जमीन पर रख कर विरोध जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को एजेंटों ने इटली भेजना था, लेकिन शव रोमानिया के खेतों में मिला था।








