Home Haryana NH-44 पर दर्दनाक हादसा, पंचर टायर बदल रहे दो युवकों की मौत

NH-44 पर दर्दनाक हादसा, पंचर टायर बदल रहे दो युवकों की मौत

3
0

सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गन्नौर के बाल भवन स्कूल के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुर निवासी मोहित अपने परिचित फरीदाबाद के गांव घरोरा निवासी अमित और एक अन्य युवक के साथ समालखा से कार में लौट रहे थे। रास्ते में बाल भवन स्कूल के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मोहित और अमित पंचर टायर बदलने में जुट गए, जबकि तीसरा युवक उनके साथ खड़ा था।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहित और अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिए हैं। साथ ही दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here