गुरुग्राम (अंकुर कपूर): आजकल सड़क पर चलते समय किसी को भी कुछ कहना भारी पड़ जाता है। क्योंकि अब लोगों मे सब्र का बांध टूट चुका है और इंसानियत की हद भी पार कर सकते हैं। ऐसी ही एक घटना गुरुग्राम में हुई। जहां 56 वर्षीय मूलचंद वर्मा नामक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
बता दें कि वह बाजार से गुजर रहे था तो रास्ते में एक ऑटो चालक ने ऑटो खड़ा किया हुआ था जिसकी वजह से जाम लग गया। जाम खुलने के बाद जब मूलचंद वर्मा ने चालक के आगे आकर टोका तो उसे गुस्सा आ गया। उसने व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। बाद में किसी ने बेहोशी की हालत में पड़े मूलचंद वर्मा के बेटे को सूचना दी तो उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गयां जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जब इस मामले का पता चला तो उन्होंने आरोपी ऑटो चालक व दुकानदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।







