Home Crime अनिल विज ने करनाल के SP को खनन माफियाओं पर कार्रवाई की...

अनिल विज ने करनाल के SP को खनन माफियाओं पर कार्रवाई की दी खुली छुट्टी, जानिए क्या बोले

233
0

करनाल (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल पहुंचकर एसपी गंगाराम पूनिया को सख्त आदेश दिए। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने एसपी से खनन माफियाओं पर कार्रवाई से संबंधित बातचीत की।

उन्होंने कहा कि खनन मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा ऐसे लोगों की हिम्मत बढे़गी। इसलिए मेरा नाम लो और ठोक दो। बता दें कि पिछले दिनों करनाल के घरौंडा के अवैध खनन का मामला सामने आया था। जहां पर पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और जुर्माना लगाकर उनके वाहन भी जब्त किए थे।

विज ने कहा कि आरोपियों की गैंग में और कौन-कौन शामिल है सबको पकड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री सरपंचों के साथ ई-टेंडरिंग के विषय पर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अभय चौटाला की यात्रा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब किसी के पास कोई काम नहीं होता तो घूमना और सैर करना अच्छा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here