Home politics पिछले नौ सालों से सीएम की कुर्सी पर बैठे मनोहर लाल...

पिछले नौ सालों से सीएम की कुर्सी पर बैठे मनोहर लाल अब चुनावी साल में कर रहे जनता से वादे

131
0
पानीपत : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के विकास में पूर्वांचल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन हरियाणा में कहीं भी छठ के आयोजन में सरकारी सहायता नहीं दी जाती। जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार छठ पूजा के लिए 1000 जगहों पर सुंदर आयोजन करवाती है।
 अनुराग ढांडा रविवार देर शाम छठ पूजा कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी भी मौजूद थे। उन्होंने सभी को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी ।
AAP की सरकार आने पर सभी घाटों को किया जाएगा पक्का
अनुराग ढांडा ने कहा कि जैसे  अरविंद केजरीवाल छठी मैइया के गुणगान और संस्कृति के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। हरियाणा में भी वैसा ही होना चाहिए। पिछले नौ साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया।  उन्होंने कहा कि अब चुनावी साल में मुख्यमंत्री  वादे करके जा रहे हैं कि घाटों को  पक्का करवाएंगे। पिछले नौ सालों से  सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं तब क्यों नहीं किया। सीएम  केवल चुनावी फायदे के लिए इस त्योहार को देखते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सभी घाटों को पक्का और सुदंर बनाकर संस्कृति को बढ़ाने का काम करेंगे। ताकि साल दर साल छठी मैइया का गुणगान कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here