Home Accident रेवाड़ी में सड़क हादसा: बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,...

रेवाड़ी में सड़क हादसा: बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 2 यात्रियों की मौत

217
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): हरियाणा के रेवाड़ी में एक निजी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बस दिल्ली से अजमेर जा रही थी। वह चाय-पानी के लिए ढाबे पर रुकी थी। एनएच- 48 पर खरखड़ा गांव के पास अचानक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं पुलिस हादसे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here