Home Haryana अंबाला पंचायत चुनाव मतदान में दिखा गजब का उत्साह, 90 वर्षीय बुजुर्ग...

अंबाला पंचायत चुनाव मतदान में दिखा गजब का उत्साह, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

161
0

अंबाला (अकुंर कपूर): अंबाला में जिला परिषद चुनावों के लिए वोटिंग बुधवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। मतदान केंद्र में सुबह से ही लोग अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली। इसी बीच ठंड में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी वोट डालने पहुंची। बुजुर्गों के लिए सामाजिक संस्थाओं की टीम सहायता के लिए मौजूद रही। वही कुछ परिवार के लोग बुजुर्गों को वोट डलवाने के लिए उनके साथ मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं।

जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला के साथ वोट डलवाने आए व्यक्ति ने बताया कि वो अपनी 90 वर्षीय दादी को वोट डलवाने के लिए लाए हैं, क्योंकि वोट डालना हमारा अधिकार है। वही मतदान केंद्र में वोट डालने आए व्यक्ति ने बताया कि अपने गांव के विकास के लिए वोट डाल दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी को अपने मतदान अधिकार का उपयोग करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here