Home Haryana मंत्री कमल गुप्ता ने करनाल हवाई पट्टी का किया निरीक्षण..डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने...

मंत्री कमल गुप्ता ने करनाल हवाई पट्टी का किया निरीक्षण..डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने पर हुई चर्चा

183
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में हरियाणा सरकार में मंत्री कमल गुप्ता  पहुंचे ,जहां उन्होंने हवाई पट्टी का निरिक्षण किया. इस दौरान उन्होंने करनाल के उपायुक्त के साथ  मीटिंग भी की और डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने को लेकर भी चर्चा की.
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा में 5 हवाई पट्टी का  निरीक्षण किया जा रहा है कि कहां पर फ्लाइट उड़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि अभी हर हवाई पट्टी का  सर्वे किया जा रहा है कि कहां पर क्या संभावनाएं बन सकती है । वही उन्होंने करनाल के लोगों को बधाई दी और कहा कि, करनाल के सांसद को कैबिनेट में  स्थान मिला है और ऐसे में देश की राजनीति में हरियाणा का काफी रोल रहेगा।वही उन्होंने कहा कि हिसार में हुई हार की समीक्षा करेंगे. उन्होंने  कहा कि हो सकता है हिसार में कमी रही  है.हम अपनी बातों को  ठीक ढंग से बता ना पाएं हों। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार की पार्टी है.उन्होंने कहा कि जैसे बीजेपी की सरकार भारत में तीसरी बार बनी , वैसे ही हरियाणा में बनेगी. भाजपा की सरकार कांग्रेस के पास सरकार बनाने का सिर्फ दावा है और कुछ नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here