अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज मुलाना CHC में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि विज पहले भी कई विभागों में औचक निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन आज जब विज मुलाना CHC में पहुंचे तो विज का गुस्सा देखने वाला था। क्योंकि जब अनिल विज अस्पताल में दाखिल हुए तो विज को अस्पताल खाली मिला। उन्होंने जोर- जोर से आवाजें लगाई तो काफी देर बाद लोग दिखाई दिए। विज ने कहा कि जब उन्होंने हाजिरी लगानी शुरू की तो कुछ लोग वहां पहुंचे। जिसमें से पांच कर्मचारी नदारद पाए गए, जिन्हें सस्पेंड किया गया। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी को रजिस्टर में छुट्टियां न दर्ज करने की वजह से सस्पेंड किया गया है।
फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट को हरियाणा में बड़ी सफलता हासिल हुई है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर नकली दवाई बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। ये गैंग कैंसर की दवाई बेचने का काम करते थे जिस पर इटली के मार्क लगा हुआ है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बोलते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि ड्रग इंस्पेक्टर ने किसी को गिरफ्तार किया हो। हरियाणा की फ़ूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट द्वारा नकली दवाई बेचने वाले गैंग को धर दबोचा है। विज ने कहा इसमें 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो गुरुग्राम, एक दिल्ली और एक को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।
विज ने कहा कि इसमें अंबाला एसपी को भी शामिल किया गया है। कबूतरबाजी के मामलों का निपटान सही ढंग से हो सके। इसके लिए SIT का गठन किया गया है। विज ने कहा कि जब से SIT का गठन होने से हरियाणा में जहां भी कबूतरबाजी के मामले दर्ज हुए थे उस सभी की मॉनिटरिंग SIT कर रही है।







