Home Crime रेवाड़ी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: दो आरोपी घायल, एसआई की जान बची

रेवाड़ी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: दो आरोपी घायल, एसआई की जान बची

1
0

रेवाड़ी। जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली की चपेट में आ गए। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई।

पुलिस के अनुसार, सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि जड़थल क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों का पीछा शुरू किया।

खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब चार-चार राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को काबू कर रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ के दौरान सब-इंस्पेक्टर फखरुद्दीन को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण गोली शरीर में नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। पूरी कार्रवाई सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी योगेश के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश मोहन निवासी बोलनी और गोविंद उर्फ झम्मन निवासी राजस्थान पर हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 28 जून को मोहन, उसके साथी प्रवीण और गोविंद उर्फ झम्मन ने गांव बखापुर निवासी रतिराम पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इसी मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी।

देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सीआईए टीम लगातार बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here