रोहतक (अकुर कपूर): जहां हरियाणा अपना 56वां स्थापना दिवस मना है। वहीं दूसरी तरफ रोहतक के पीजीआई के एमबीबीएस स्टूडेंट की धरने प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को हरियाणा दिवस पर रोहतक के एमबीबीएस के सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स ने हरियाणा सरकार की पढ़ाई के दौरान चालीस लाख की बांड पॉलिसी लागू के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

प्रदर्शन कर रहे एमबीबीएस स्टूडेंट हरियाणा सरकार इस चालीस लाख की बांड पॉलिसी वापिसी की मांग की है। वहीं सरकार को चेतावनी भी दी है अगर सरकार यह पॉलिसी को वापिस नहीं करती वे अपने हक की लड़ाई के लिए ऐसे संघर्ष करते रहेंगे। हरियाणा सरकार ने चालीस लाख बॉन्ड पॉलिसी 2020 में लागू की थी जिसका विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

पीजीआई रोहतक में एक बेंच में 250 स्टूडेंट है जोकि सभी कटेगरी के स्टूडेंट है। सरकार हमसे चालीस लाख की रुपए ले रही है। हमारा विरोध किसी सरकार या राजनीति दल के खिलाफ नहीं हैं यह लड़ाई हमारी हमारे हक की है। हम अपने हक के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे। हमारी सरकार से अपील और मांग भी है की सरकार चालीस लाख बॉन्ड पॉलिसी को तुरंत वापिस ले।







