Home Haryana पानीपत में नकल प्रकरण पर बड़ा एक्शन, इसराना व डाहर के परीक्षा...

पानीपत में नकल प्रकरण पर बड़ा एक्शन, इसराना व डाहर के परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द

26
0

पानीपत। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पानीपत प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने इसराना और डाहर स्थित परीक्षा केंद्रों की सभी परीक्षाएं रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही इन केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों और शिक्षण स्टाफ के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

उपायुक्त दहिया ने स्पष्ट किया कि प्रशासन नकल के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों पर किसी तरह का केस दर्ज करने के पक्ष में प्रशासन नहीं है, लेकिन जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन परीक्षाओं का आयोजन पहले हो चुका है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर निर्णय बोर्ड के अधिकारी लेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस मामले के सामने आने के बाद अब तक 32 विद्यार्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डाहर परीक्षा केंद्र पर भी अनियमितताएं सामने आई हैं, जहां कई शिक्षक और लिपिक बिना पहचान पत्र के ड्यूटी करते पाए गए।

बोर्ड की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (SRAF) की जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ मामलों में पुलिस और स्टाफ की मिलीभगत से नकल करवाई गई। जांच टीम ने इस संबंध में वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लेकर पुलिस को भी सौंप दी है। आरोप है कि सीसीटीवी सिस्टम को भी मैनेज कर रिकॉर्डिंग बंद कर दी जाती थी।

इस बीच, डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हो चुकी है। शिकायत में मुख्य रूप से परीक्षा कक्ष के भीतर पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात शिक्षण स्टाफ द्वारा नकल कराने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here