हरियाणा (अकुंर कपूर): हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर 9 जिलों में पंच सरपंच के लिए मतदान आज सुबह यानि बुधवार को 7 बजे से शुरू हो गया है। उपमंडल रादौर में भी ग्रामीण इलाकों में लोग लम्बी लाइनों में लग पंच सरपंच पदों के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर पहले मॉक पोल किए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है। वही संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गांव बुबका के मतदान केंद्र पर हमारी टीम से बातचीत करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसविंद्र हुड्डा ने कहा बताया कि मतदान केन्द्रों पर पुख्ता इंतजामों के साथ साथ बिजली पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई। सरपंच का चुनाव ईवीएम मशीन से वही पंच का बैलेट पेपर से किया जा रहा है।
हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के को लेकर आज 9 जिलों में पंच सरपंचों के पहले चरण के चुनाव किये जा रहे है, जिनके परिणाम भी मतदान सम्पन्न होने के बाद आज ही घोषित कर दिए जाएंगे। रादौर क्षेत्र की पांच पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी ली गई है। इससे पहले इन 9 जिलों में 30 अक्तूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव सम्पन्न हो चुके है।







