Home Crime गुड़गांव: मेयर राज रानी मल्होत्रा के पति की सलाहकार पद से छुट्टी,...

गुड़गांव: मेयर राज रानी मल्होत्रा के पति की सलाहकार पद से छुट्टी, 9 दिन में बदली तस्वीर

310
0

गुड़गांव | भाजपा की टिकट पर मेयर बनीं राज रानी मल्होत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके पति तिलकराज मल्होत्रा की नगर निगम में सलाहकार पद पर हुई नियुक्ति और अचानक हटाए जाने से जुड़ा है। महज 9 दिन पहले दी गई नियुक्ति को नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने रद्द करते हुए पदमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

पहले जाति प्रमाणपत्र विवाद, अब सलाहकार पद विवाद

मेयर बनने के बाद से ही राज रानी मल्होत्रा लगातार विवादों में बनी हुई हैं। पहले उन पर बीसीए श्रेणी का फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने का आरोप लगा था, जो कथित रूप से रविवार के दिन प्रशासन द्वारा जारी किया गया, जबकि उनके उस श्रेणी में आने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

अब ताजा मामला उनके पति की सलाहकार पद पर की गई नियुक्ति और उसके बाद हुए त्वरित निष्कासन को लेकर सामने आया है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर राज रानी मल्होत्रा को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here