Home Haryana CM नायब सिंह सैनी लाडवा के ब्लू हेवन पैलेस में भाजपा...

CM नायब सिंह सैनी लाडवा के ब्लू हेवन पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेलेंगे फूलों की होली

212
0
कुरुक्षेत्र, 11 मार्च –हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को लाडवा के ब्लू हेवन पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलेंगे। इससे पहले दिवाली, नववर्ष और लोहड़ी के बाद अब होली का यह भव्य आयोजन लाडवा में होगा, जिसे लेकर पूरे शहर में उत्साह है।
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग दो घंटे लाडवा में रहेंगे और होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे माहौल भक्तिमय हो जाएगा।कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए लाडवा में विशेष तैयारियां  की जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है और वे मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं। मौके पर लाडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here