Home Haryana अंबाला पुलिस के हाथ लगी सफलता, करोड़ों की हेरोइन की बरामद

अंबाला पुलिस के हाथ लगी सफलता, करोड़ों की हेरोइन की बरामद

179
0

अंबाला (अकुंर कपूर): अंबाला पुलिस इन दिनों नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए अंबाला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। अंबाला पुलिस ने 310 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली से अंबाला में नशे की सप्लाई कर रहा था। आपको बता दें कि नशा तस्कर से बरामद हुई हेरोइन की कीमत लगभग सवा करोड़ है।

सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी गाड़ी में गांव दुखेड़ी की तरफ से GT रोड मोहड़ा की तरफ आएगा। CIA ने GT रोड पर पुल के नीचे नाकाबंदी करके मुखबिर के इशारे पर आरोपी तेज प्रताप उर्फ टविंकल को काबू कर लिया। CIA टीम ने नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार की निगरानी में आरोपी की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 310 ग्राम स्मैक बरामद की। पड़ाव थाने में आरोपी तेज प्रताप सिंह उर्फ टविंकल के खिलाफ धारा 21-61-85 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here