Home Crime पलवल में सनसनीखेज वारदात: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में...

पलवल में सनसनीखेज वारदात: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद घटना

175
0

पलवल (एकता): हरियाणा के पलवल जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुप्ता गंज मोहल्ले में किसी विवाद के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान गुप्तागंज मोहल्ले के रहने वाला 25 वर्षीय अशोक पुत्र जगदीश के रूप में हुई। पुलिस ने घटना के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here