अम्बाला, 2 नवंबर –अंबाला में आज नगर परिषद की टीम का बड़ा एक्शन देखने को मिला। टीम ने पहले मंदिर फिर मजार पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इस पूरे कार्य को शांतिपूर्वक करवाया।
अंबाला में आज सुबह से नगर परिषद की टीम का बाद एक्शन देखन को मिल रहा है, टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मिल कर ऑपरेशन क्लीन अवैध अतिक्रमण चलाते हुए सबसे पहले मंदिर पर पीला पंजा चलाया उसके बाद रेलवे रोड पर बने दुकानों के बाहर अवैध थड़ो पर पीला पंजा चला कर उन्हें ही तोड़ दिया, इससे पहले ही सभी को अवैध अतिक्रमण तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। इस दौरान सभी दुकानदार इकट्ठा हो गए। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नगर परिषद umc रवींद्र कुमार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण अंबाला में काफी ज्यादा बढ़ गया था जिसे लेकर सुबह से ही कारवाई की जा रही है पहले एक मंदिर जो सरकारी जगह पर बना हुआ था और कोर्ट के आदेश के अनुसार उसे इसी माह हटाने के लिए कहा गया था ,फिर उसके पास एक मजार और फिर दुकानों के बाहर बने हुए अवैध निर्माण को हटाया गया है।
इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात था जिसे लेकर sho सतीश कुमार ने बताया कि पीर का मामला था जिससे कई लोगों की आस्था जुडी हुई थी इसे लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और ये सभी कार्य शांतिपूर्वक हो गया।







